साबूदाना खिचड़ी रेसिपी

साबूदाना खिचड़ी (उत्तर भारतीय शैली)

इस पोस्ट में हम सीखेंगे कि उत्तर भारतीय तरीके में साबुदाना खिचड़ी कैसे बनाई जाती है। बाद में मैं अन्य शैलियों और तरीकों पर भी पोस्ट लिखूंगी । तो अगर आप नए व्यंजनों की अधिसूचना प्राप्त करना चाहते हैं तो मेरे ब्लॉग की सदस्यता लें। आओ साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि के बारे में जाने। 
साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि
साबूदाना खिचड़ी - पीएलदकुक
सामग्री:
  • 1 कप साबुदाना (4-5 घंटे के लिए भिगोया हुआ)
  • एक चौथाई कप भुनी हुई मूंगफली
  • 2-3 चम्मच देसी घी
  • एक चौथाई चम्मच जीरा
  • एक चुटकी हिंग
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच मिर्च पाउडर
  • 2-3 मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 टमाटर (कटा हुआ)
  • 1 उबला और कटा हुआ आलू
  • धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
  • आधा चम्मच नींबू का रस
चलो शुरू करते हैं:
  • भीगे हुए साबुदाने को एक छलनी में डालें और नल के पानी से अच्छी तरह धोएं, जब तक दूधिया पानी के बजाय साफ पानी निकलने लगे।
  • पैन को गैस पर रखें और उसमें घी डालें, घी गर्म होने के बाद जीरा डालें। 
  • इसके बाद कुछ मिनटों के लिए टमाटर और हरी मिर्च डालके पकाएं।
  • अब नमक और  मिर्च पाउडर डालें। 
  • अब आलू और मूंगफली डालें और 1-2 मिनट तक पकाएँ और फिर पैन में साबुदाना डालें। अच्छी तरह से मिलाएं और पैन को ढक्कन के साथ कवर करें। इसे 10-15 मिनट तक पकाएं या जब तक साबुदानाअच्छे से पक न जाए। साबूदाना पकने के बाद पारदर्शी सा दिखता है। 
  • अंत में गैस से पैन को हटा दें, नींबू का रस और धनिया डालें और और गरमा गर्म खिचड़ी परोसने के लिए तैयार है।

Comments

Click to see me on Instagram